मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्चीपक्की थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता तिरहुत नहर पुल के समीप सोमवार की सुबह करीब 10 बजे एक झाड़ी में आग लग गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण आग पर काबू पाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।पूर्व पंसस उमेश कुमार राज ने बताया कि पुल से सटे एक खेत में लगे गुड़हन में अचानक आग लग गई। इसके बाद धीरे-धीरे आग फैलने लगी। उस समय पछिया हवा तेज गति से चल रही थी। आसपास में घनी आबादी होने से ग्रामीण भयभीत हो गये। कच्चीपक्की थाना के एसआई अभिषेक कुमार ने बताया कि थाने को सूचना नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.