माधोपुर सुस्ता में किया नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास
मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने सोमवार को नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता में वार्ड 2, 4 एवं 5 में पंडित चौक से माधोपुर चौक होते हुए विशुनपुर गिद्धा साईफन तक नगर विकास एवं आवास विभाग की योजना के तहत आरसीसी नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवागमन भी सुगम होगा। कार्यक्रम में दिलीप राय, अजीत साह, टिंकू कुमार, अमित कुमार, रामबली साह समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.