जामताड़ा, मार्च 21 -- फतेहपुर। फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत माधोपुर मोड़-बेल बोरोई-लाकड़टांगा सड़क की स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और बिखरे बोल्डर के कारण पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। आए दिन दोपहिया व अन्य वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लेकिन लोगों के पास इस रास्ते का विकल्प नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत ऐसी है कि यह समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढों में सड़क। यह मार्ग विकसित झारखंड के दावे पर सवाल खड़ा करता नजर आता है। सड़क किनारे शिलान्यास बोर्ड लगे होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। वर्षों से जनप्रतिनिधि बदले, लेकिन सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसी समस्या को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सांकेतिक पदयात...