समस्तीपुर, मई 16 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रतनपुर गांव निवासी अशोक सदा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि माधोपुर चौक पर एक व्यक्ति नशे की हालत में हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस द्वारा उसे चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में नशे की पुष्टि होने की बात कही गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में नशाखोरी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...