मुंगेर, जून 20 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के माधोपुर निवासी साहिल देव ने अपने पहले ही प्रयास में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की कठिन परीक्षा 57 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण कर ली है। उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से पूरे माधोपुर क्षेत्र में खुशी की लहर है। साहिल स्थानीय व्यवसायी सुशील कुमार बरनवाल और स्व. सरिता देवी के सुपुत्र हैं। साहिल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी मुंगेर से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित शहीद भगत सिंह कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री हासिल की। ​उनकी इस कामयाबी पर माधोपुर निवासी डॉ. रमन कुमार, नीरज कुमार, पंकज यादव, अमन कुमार, पंकज कुमार, और ज्ञान कौशिक सिन्हा सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- माधोपुर के साहिल देव पहले ही प...