पीलीभीत, मार्च 23 -- डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने समाधान दिवस के बाद सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। बाद में एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ कर गोमती उदगम स्थल और गोशाला का भी निरीक्षण किया। गोशाला में चारे की पर्याप्त व्यवस्था करने और क्षमता बढाने के निर्देश दिए। डीएम सोमवार को सीएचसी पहुंचे। सीएमओ डा.आलोक व भाजपा नेता प्रफुल्ल मिश्रा के साथ एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ किया। वार्ड में एक नवजात के जन्म पर एक हजार रुपये का शगुन व फल दिए। टीकाकरण के दौरान एक बच्ची सिमरन के बताने पर संबंधित को उसकी शिक्षा के लिए काम करने के निर्देश दिए। ऑक्सीजन प्लांट के लिए जनरेटर की समस्या सामने आने पर समाधान का आश्वासन दिया। गोमती उदगम स्थल पर मौजूद गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर 25 पशु संरक्षित होना बताया गया। इसपर तार फेसिंग कराने के निर्देश के साथ ...