दरभंगा, फरवरी 16 -- दरभंगा। महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को माधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुरुष और महिला शिवभक्तों की अलग-अलग कतार लगी थी। इसे व्यवस्थित करने के लिए वहां पुलिस बल को तैनात किया गया था। महादेव के दर्शन-पूजन करने के लिए अलसुबह से देर शाम तक शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। भारी भीड़ के कारण शिवभक्तों को दर्शन-पूजन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान मंदिर परिसर के बाहर लगी अस्थायी दुकानों में लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। अखंड हरिनाम संकीर्तन से इलाका भक्तिमय तारडीह। महाशिवरात्रि पर आयोजित अखण्ड हरिनाम संकीर्तन व पूजा-अर्चना से आसपास का इलाका भक्ति रस की अविरल धारा में डुबकी लगा रहा है। तारडीह स्थित भोलेश्वर नाथ मंदिर, पोखरभिण्डा के गंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर, विदेश्वर धाम मंदिर सहित कई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.