बलिया, फरवरी 1 -- चितबड़ागांव। क्षेत्र के लोगों के आस्था के केंद्र कस्बा से सटे टिकरी मौजा में स्थित माधव ब्रम्ह बाबा का रविवार को जन्मोत्सव मनाया गया। माघ पूर्णिमा के दिन आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें प्रसाद के रुम में खिचड़ी का वितरण किया गया। हजारों लोगों ने मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से शुरु हुआ यह सिलिसला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान मंदिर और गर्भ गृह को फूल-माला से आकर्षक तरीके से सजाया गया था। जन्मोत्सव के मौके पर मंदिर परिसर में लगे मेला में बच्चों ने खिलौना आदि खरीदा। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए वहां पर पुलिस के जवान भी मुस्तैद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...