माधव बाबू मानव सेवा के मिशाल थे: योगेंद्र प्रसाद
बोकारो, मई 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया के पूर्व विधायक एवं बिहार व झारखंड सरकार में मंत्री रहे माधवलाल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि माधव बाबू का निधन गोमिया सहित पूरे झारखंड की राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। वे हम सबों के लिए अभिभावक तुल्य थे। उनका सादगीपूर्ण जीवन, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं संवेदनशील व्यक्तित्व सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। राजनीति में उन्होंने आदर्श, ईमानदारी और सच्ची मानव सेवा की जो मिसाल कायम की, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी। यह भी पढ़ें- 4 बार के विधायक, झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.