जमशेदपुर, फरवरी 23 -- मानगो के माधव बाग कॉलोनी में आदिवासी समाज का पारंपरिक बाहा पर्व श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही कॉलोनी का माहौल भक्तिमय हो गया था। पारंपरिक वेशभूषा में सजे स्त्री-पुरुष, ढोल-नगाड़ों की थाप और लोकगीतों ने पूरे क्षेत्र को पर्वमय बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर दा हांसदा ने की। पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी पुजारी खाराराम बेसरा ने निभाई। उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान और प्रकृति की आराधना कर समाज की सुख-समृद्धि, शांति और आपसी भाईचारे की कामना की। इस अवसर पर गिड्डू मांझी, राहुल बेसरा, किशन बिसरा, राजा राम, राजू, मोहन और राम सहित समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए सामूहिक रूप से पर्व मनाया। कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगे झंडों और फूलों से सजा...