दरभंगा, मार्च 2 -- दरभंगा। बिहार प्रदेश जदयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार नगर जिला दरभंगा में नगर निर्वाचन पदाधिकारी मदन प्रसाद राय की व पर्यवेक्षक संजीव कुमार झा की उपस्थिति में दरभंगा नगर जिला जदयू के अध्यक्ष के रूप में माधव झा को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। चुनाव प्रक्रिया के बाद सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। मौके पर कमरे आलम कमर, श्याम किशोर प्रधान, अशोक कुमार सिंह, वार्ड पार्षद राजीव कुमार सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद शशि चंद्र पटेल, पूर्व वार्ड पार्षद श्याम मंडल, सुनील ठारुर, अली हसन अंसारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...