मुरादाबाद, फरवरी 16 -- बिलारी। नगर के युवा सर्राफा व्यवसायी माधवय गुप्ता ने जेमोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट से जेमोलॉजिकल में अवार्ड डिप्लोमा ग्रेजुएट डीसी प्राप्त किया, साथ ही उन्हें वर्ल्ड डायमंड सेंटर द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया, जिससे नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। मुंबई से प्रशिक्षण पूरा कर लौटने पर माधवय गुप्ता का बिलारी में भव्य अभिनंदन किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर सर्राफा एसोसिएशन बिलारी, कुमार तनय महासभा, श्री राधा रमण सत्संग समिति सहित हर्ष जताया। फोटो सहित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...