आगरा, अप्रैल 8 -- आगरा ताइक्वांडो के तीन उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रथम डिग्री ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया। बुधवार शाम को स्वामीबाग स्कूल, दयालबाग में हुए समारोह में माधव गौतम, रिषभ सिंह, जतिन बघेल को प्रथम डिग्री ब्लैक बेल्ट परीक्षा उर्त्तीण करने पर जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से मुख्य अतिथि स्कूल के उप प्रबंधक कुंवर पाल सिंह राना और विशिष्ट अतिथि दिनेश चन्द शर्मा ने पटका पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संघ के सचिव पंकज शर्मा, सीईओ संगीता शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, अमित शर्मा, हरिकांत शर्मा ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...