वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के संस्थापक कुलपति और काशी विद्यापीठ मानविकी संकाय के पूर्व प्रमुख प्रो़ योगेंद्र सिंह को माधबदेव विश्वविद्यालय असम की कार्यपरिषद का सदस्य नामित किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। इससे पहले वह काशी विद्यापीठ में चीफ प्रॉक्टर, चीफ वार्डन समेत अन्य पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। मूलरूप से चंदौली जिले के जेवरी निवासी प्रो. सिंह पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के करीबी शिष्यों में शामिल रहे हैं। प्रो़ सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में 15 से ज्यादा राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...