मॉस्को, जनवरी 8 -- वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी फोर्सेज ने राजधानी काराकस से अगवा कर लिया था। उन्हें अब पत्नी समेत अमेरिका में रखा गया है, जहां उनके खिलाफ नारको टेररिज्म फैलाने के आरोप में मुकदमा चल रहा है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका से अलग ही मांग कर दी है। उनका कहना है कि रूस के स्वायत्त क्षेत्र चेचेन में अमेरिका हमला करे और वहां की सरकार के मुखिया रमजान कादिरोव को अगवा कर ले तो काफी शांति हो जाएगी। जेलेंस्की ने कहा कि इससे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सख्त संदेश जाएगा। जेलेंस्की ने कहा कि हमारे सहयोगी पश्चिमी देशों को रूस पर ज्यादा से ज्यादा दबाव बनाना चाहिए। इससे यूक्रेन के साथ चल रही रूस की जंग को खत्म करने में मदद मिलेगी। यूक्रेन के नेता ने कहा कि कादिरोव को अगवा कर लिया जाए...