मऊ, मार्च 17 -- मऊ, संवाददाता। बड़रांव ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मादी में जल निकासी के लिए बनी नालियों की समुचित सफाई नहीं होने से जगह-जगह नालियां जाम पड़ी हैं। वहीं पटिया के अभाव में खुली नाली में कूड़ा कचरा आदि गिरकर जल निकासी के लिए अवरोध उत्पन्न कर रहा है। साथ ही आबादी के नजदीक फैले कूड़े से भी ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के बाबत शिकायत के बाद भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी संवेदनशून्य बने हैं। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बड़रांव ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मादी में जनसमस्याओं से लोगों का हाल बेहाल है। जल निकासी के लिए बनी नालियों के ऊपर पटिया नहीं रखे जाने से नालियां जगह-जगह जाम पड़ी हैं। इन नालियों की सफाई नहीं होने के चलते जल निकासी प्रभावित हो रही है। अपनी समस्याओं को लेकर लोगों के अंदर नार...