मऊ, दिसम्बर 5 -- दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। बड़रॉव ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत मादी दुल्लह साधन सहकारी समिति पर शुक्रवार को 35वें दिन धान खरीद की बोहनी हो गई। केंद्र पर किसान सुनील राय राय का समाजसेवी राजेश राय, अध्यक्ष ज्ञानिश शुक्ल और केंद्र प्रभारी बरखू राजभर ने मलापर्ण कर स्वागत किया। तथा किसान से कांटे का पूजन कराकर तौल शुरू कराई। केंद्र पर कुल 25 कुंतल धान की तौल हुई। साधन सहकारी समिति मादी दुल्लह को धान खरीद के लिए केंद्र बनाया गया है। लेकिन अब धान की फसल कटी न होने और नमी के कारण किसान तौल कराने नहीं पहुंच रहे थे। शुक्रवार को प्रथम दिन किसान सुनील राय ने 25 कुंतल धान तौल कराकर शुभारंभ कराया। केंद्र प्रभारी बरखू राजभर ने बताया कि कांटा, झरना एवं डस्टर आदि की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। बताया किसानों का धान अभी पूरी तरह तैयार नहीं हो सका ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.