बिजनौर, मार्च 15 -- धामपुर। गांव मटौरामान में मादा गुलदार पिंजरे में कैद हुई। वन विभाग की टीम मादा गुलदार को रेस्क्यू कर रेंज कार्यालय ले गई। कई दिनों से गुलदार दिखाई देने के बाद विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया था। शनिवार को ग्रामीण गांव मटौरामान में खेतों पर जा रहे थे, इस दौरान उन्होंने खेत में लगे पिंजरे में गुलदार को देखा। ग्रामीणों की सूचना पर धामपुर रेंज कार्यालय से डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह, बीट इंचार्ज शुभम मलिक व विपिन कुमाद की टीम मौके पर पहुंची। गुलदार को देखने के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद टीम गुलदार को रेस्क्यू करके रेंज कार्यालय ले गई। धामपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी शशांक गुप्ता ने बताया कि पिंजरे में कैद मादा गुलदार है। उम्र लगभग पांच वर्ष है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से गुलदार दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों ने दी। ज...