हमीरपुर, जनवरी 29 -- हमीरपुर, संवाददाता। राठ कस्बे के औड़ेरा रोड से एक व्यक्ति को पुलिस ने हेरोइन के साथ पकड़ा था। विशेष न्यायाधीश (डकैती कोर्ट) अनिल कुमार खरवार ने आरोपी को आठ माह की कैद व 5 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रवीण सिंह भदौरिया ने बताया कि राठ कोतवाली के उप निरीक्षक धनंजय कुमार हमराह के साथ 25 अक्टूबर 2016 को गश्त पर निकल कर रामलीला तिराहे पर थे। तभी औड़ेरा तिराहे पर मादक पदार्थ बेचने की सूचना मिली। जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें देखकर एक व्यक्ति गुमटी की ओट में छिपने लगा। जब छिपने का कारण पूछा तो जेब से एक पुड़िया निकालकर बोला इसमें हेरोइन है जिसे मेले में बेचने आया था। जिसकी तौल कराने पर 20 ग्राम निकली। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम कल्लू राजपूत पुत्र प्रेमचंद्र निवासी औंता बताया। जिसके बाद कल्लू के खिलाफ मादक प...