रुद्रपुर, जुलाई 24 -- खटीमा। मादक पदार्थ बेचने के मामले में वांछित चल रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कार्रवाई वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। सत्रहमील चौकी प्रभारी राकेश राय ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कुसुम देवी पत्नी कन्हैया लाल निवासी ग्राम भगचुरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला के खिलाफ मादक पदार्थ बेचने से संबंधित मामले में कार्रवाई लंबित थी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद और महिला कांस्टेबल मुस्कान भी शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...