हापुड़, अगस्त 23 -- मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पिछले करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी पर एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। मादक पदार्थ तस्कर शाह आलम करीब एक साल से फरार चल रहा था। जिसके मिलने के संभावित स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका था। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मादक पदार्थ तस्कर शाह आलम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...