कानपुर, मार्च 29 -- कानपुर। काकादेव पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले सुशील कुमार उर्फ बच्चा पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस जल्द आरोपितों की सम्पत्ति चिन्हित कर जब्त करेगी। काकादेव थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी सुशील कुमार उर्फ बच्चा अपने साथियों के साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी करता है। आरोपित के गैंग में राजकुमार शर्मा उर्फ बउवा लिण्डा शामिल है। आरोपित पूर्व में कई बार मादक पदार्थ बेचने में जेल जा चुके हैं। इस गैंग का लीडर सुशील कुमार उर्फ बच्चा है। आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द आरोपितों की सम्पत्ति चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.