लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- रविवार को पलिया कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शातिर गैंगस्टर व स्मैंक माफिया विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता और उसकी पत्नी बसंती गुप्ता की अवैध रूप से अर्जित की गई करीब 40 लाख 30 हजार रुपये की अचल संपत्ति जब्त कर ली। यह कार्रवाई डीएम के आदेशानुसार गैंगस्टर एक्ट की धारा के तहत की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विक्की नेपाली एक संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो लंबे समय से पलिया और भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है। आरोपी के खिलाफ पलिया थाने में एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी ने तस्करी के अवैध धंधे से अर्जित काली कमाई का उपयोग कर ...