हापुड़, मई 3 -- थाना कपूरपुर पुलिस ने चैंकिग के दौरान एक मादक पर्दाथ गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के कब्जे से 116 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम क्षेत्र के ग्राम छज्जुपुर जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध लोगों व वाहनों की चैंकिग कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे अपनी तरफ रुकने का ईशारा किया तो आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ग्राम मतनावली थाना कपूरपुर निवासी पवन को 116 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...