हापुड़, अप्रैल 4 -- नगर कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 650 ग्राम गांजा और मादक पदार्थ बिक्री कर कमाए गए 3550 रुपये भी बरामद किए गए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इन दिनों विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। मादक पदार्थ की बिक्री और इनकी सप्लाई करने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए सभी चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शनिवार को पुलिस टीम गांव बदनौली वाले रास्ते पर रेलवे फाटक के पास संदिग्ध वाहन और लोगों की चैकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक क्षेत्र में मादक पदार्थ की बिक्री करने के लिए आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने घेरांबदी श...