मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा ने सोमवार को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के कार्यालय का निरीक्षण किया। इस क्रम में डीआईजी ने एसएसपी कार्यालय में मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटीयू) शाखा के पुनर्गठन का आदेश दिया। वहीं, मादक पदार्थ तस्करी और आर्म्स एक्ट के मामलों में समूचित कार्रवाई को दो नए कोषांग का गठन कराया। डीआईजी ने समीक्षा में पाया कि जिले के आधे से अधिक थाने में आरटीपीएस से चरित्र सत्यापन नहीं किया जा रहा है। डीआईजी ने 14 दिनों की अवधि का अनुपालन नहीं करने वाले थानों के थानाध्यक्ष पर आर्थिक दंड लगाने का आदेश दिया है।डीआईजी ने समीक्षा में पाया कि पूर्व से गठित मानव तस्करी विरोधी इकाई ठीक से काम नहीं कर रही है। इसलिए उसका नए सिरे से गठन करने का एसएसपी को निर्देश दिया, ताकि अपहरण कां...