गोपालगंज, फरवरी 26 -- कटेया। स्थानीय पुलिस ने गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को बैसिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के भलूही दयाराम वार्ड छह निवासी सत्येंद्र गोड़ उर्फ अभियंता बताया जाता है। जानकारी के अनुसार बीते 14 फरवरी को पुलिस ने थाना क्षेत्र के खुदीछापर गांव में छापेमारी कर आठ पुड़िया मादक पदार्थ के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर उक्त आरोपित के घर छापेमारी कर गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया था। इस मामले में नामजद सत्येंद्र गोड़ उर्फ अभियंता फरार चल रहा था। जिले पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...