हाजीपुर, अप्रैल 26 -- महुआ, एक संवाददाता मादक पदार्थों के साथ एक महिला सहित तीन तस्कर को महुआ अनुमंडल के बरांटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उक्त थाना क्षेत्र अंतर्गत योगी बाबा स्थान के पास हुई। रविवार को यहां पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय से बताया गया कि गिरफ्तार तीनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शनिवार की शाम सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर मादक पदार्थ को लेकर जंदाहा के रास्ते बिदुपुर जाने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महुआ डीएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में बरांटी थाना अध्यक्ष के साथ एसटीएफ टीम का गठन किया गया। जहां पर पुलिस ने योगी बाबा पुलिया के पास एक उजले रंग के कार की तलाशी ली। यह भी पढ़ें- नेपाल में तीन करोड़ की ब्राउन शुगर सहित तीन धरे गए जिसमें 35.34 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ बिदुपुर के चेचर निवासी कपिल...