हाजीपुर, मई 8 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता रामाशीष चौक कौनहारा मुख्य मार्ग नगर थाना क्षेत्र के एसडीओ मोड स्थित महिला कॉलेज के पास शुक्रवार की देर शाम एसटीएफ और नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को थाने पर लाया गया। इस संबंध में बताया गया कि तस्कर पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए इनवर्टर के अंदर मादक पदार्थ भरकर बिक्री के लिए पहुंचे थे। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपए बताई गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थ के विरुद्ध एक विशेष टीम का गठन कर अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही के दिनों में पुलिस ने विभिन्न थानों से लाखों रुपए के ...