सीवान, मार्च 17 -- गुठनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कई जगहों पर मादक पदार्थ की अवैध बिक्री की लगातार सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। इसमें पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में मादक पदार्थ की खुलेआम बिक्री की जा रही है। जिसके बाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने टीम बनाकर सघन जांच शुरू किया। जहां आरोपित महिला को अवैध बिक्री करते हुए पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस की करवाई में महिला के पास से 32 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूछताछ में इस बात की जानकारी ले रही है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर उसने किससे मादक पदार्थ की खरीदारी की है। उन्होंने बताया कि उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के इस करवाई से अवैध बिक्री करने वा...