पूर्णिया, मई 6 -- बनमनखी संवाद सूत्र। सरसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए 3.70 ग्राम स्मेक एवं 315 ग्राम गांजा के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान नीरज झा पिता महेश्वर झा एवं सोनू कुमार पिता बुचो प्रसाद यादव के रूप में की गई है। दोनों सरसी का रहने वाला है। प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के पास से बरामद गांजा एवं स्मैक को जब्त करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...