मादक पदार्थ के खिलाफ सभी को एकजुट होने का संदेश दिया
अररिया, मई 24 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल पुलिस द्वारा संचालित मादक पदार्थ विरोधी महाअभियान के अंतर्गत विराटनगर में शनिवार सुबह प्रभातफेरी कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। सुबह आठ बजे शहीद मैदान से शुरू हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं, विद्यार्थियों, सुरक्षाकर्मियों तथा आम नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम में सहभागी संघ संस्थाओं ने मादक पदार्थ दुरुपयोग के विरुद्ध जनचेतना मूलक प्लेकार्ड प्रदर्शन करते हुए समाज को कुरीतियों से जागरूक बनाकर सभी को एकजुट होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में नेपाल पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) दानबहादुर कार्की, संघीय सांसद आशा झा सहित उच्च पुलिस अधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक संघ-संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सांसद आशा झा ने कहा कि मादक पदार्थ नेपाल में प्रवेश कर रहे हैं और सीमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.