बागेश्वर, मई 25 -- बागेश्वर। अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में एनकार्ड एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की गई। इसमें मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध खेती पर निगरानी तथा जनजागरूकता अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में भांग एवं पोस्त की अवैध खेती की रोकथाम, मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों की जांच, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की गतिविधियों तथा जागरूकता कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अवैध खेती और तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जाए। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त भारत के लिए ई-प्रतिज्ञा क्यूआर कोड जारी उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रत...