पीलीभीत, सितम्बर 26 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद पुलिस ने अंतरजनपदीय गांजा-चरस तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना बताए जा रहे बहराइच के नानपारा निवासी सत्येन्द्र चौधरी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक किलो तीन ग्राम गांजा, 380 ग्राम चरस, नशे के सेवन की सामग्री और कार बरामद हुई है। यह भी पढ़ें- अंतरजनपदीय तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत चार गिरफ्तारगिरफ्तारी की प्रक्रिया प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह ने बताया कि 24 सितंबर की रात करीब 10 बजे रिछा तिराहा-अमरिया रोड पर गांजा बिक्री की सूचना मिली थी। टीम ने कस्बा जहानाबाद में ओमप्रकाश के मकान के बाहर खड़ी काले रंग की कार को रोककर उसमें सवार चार लोगों की तलाशी ली। मादक पदार्थ मिलने पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- Godda News: ग...