गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- मोदीनगर। पुलिस ने मंगलवार को जांच के दौरान मादक पदार्थ की तस्करी में एक युवक को गिरफ्तार किया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मोदीनगर पुलिस मंगलवार दोपहर जांच कर रही थी, तभी एक संदिग्ध बाइक सवार दिखा। पुलिस ने संदिग्ध को पकड़कर छानबीन की तो आरोपी मादक पदार्थ तस्कर निकला। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर का नाम आशु पुत्र मनोज निवासी इंदिरापुरी बताया। पुलिस उसके साथियोें की तलाश कर रही है। यह भी पढ़ें- स्मैक तस्करी करते एक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- सल्ट में दस किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...