दरभंगा, मार्च 26 -- गौड़ाबौराम। मादक पदार्थों का भंडारण कर उसका अवैध रूप से कारोबार करने के आरोप में पुलिस ने सुपौल बाजार के एक बड़े व्यवसायी के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गये व्यसायी पुत्र के घर से पुलिस ने 244 बोतल कोडिन फास्फेट नामक मादक पदार्थ भी बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि व्यवसायी पुत्र श्रवण की गिरफ्तारी एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में की गई है। पुलिस निरीक्षक अमृत लाल बर्मन ने मादक पदार्थ के कारोबारी श्रवण कुमार गाड़ा की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सुपौल बाजार निवासी विश्वनाथ गाड़ा के पुत्र श्रवण गाड़ा के खिलाफ मादक पदार्थों के अवैध रूप भंडारण कर उसका खरीद बिक्री करने के आरोप में बिरौल थाना में दर्ज मामले के आलोक की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...