मधुबनी, फरवरी 5 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल के बॉर्डर क्षेत्र से मादक पदार्थों का अवैध धंधे में संलिप्त टॉप-10 की सूची में रहे धंधेबाज को साहरघाट पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब रही है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान हरलाखी थाना के गंगौर गांव के नरेश यादव के रूप में की गई है। इनके विरूद्ध साहरघाट थाना में मामला दर्ज है। अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरूवार को पीसी करते हुए डीएसपी अमित कुमार ने यह जानकारी दी। आरोपित के पास से एक मोबाइल भी जब्त की गई है। डीएसपी ने बताया कि 19 जुलाई 2025 को गुप्त सूचना पर साहरघाट पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में ट्रैक्टर की ट्रॉली में बालू के नीचे छुपाकर ले जा रहे 301.2 किग्रा गांजा जब्त किया गया था। तत्काल आरोपित मनीष कुमार गिरि को गिरफ्तार कर उनकी स्वीकारोक्ति पर 8 को नामित करते हुए एफआईआर दर्ज की गई थी। ज...