सिमडेगा, जून 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला स्वास्थ्य समिति के बैनर तले बुधवार को जागरुकता रैली निकाली गई। सीएस डॉ सुंदर मोहन सामाद ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रैली को रवाना किया। मौके पर सीएस ने कहा कि मादक पदार्थों के नए नए रूप आज की युवा पीढ़ी को तेजी से अपने गिरफ्त में लेने लगी है। युवा पीढ़ी को मादक पदार्थों से दूर कर नशा मुक्त समाज और देश का निर्माण करने की कवायद जिला प्रशासन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता रैली शहर का भ्रमण कर लोगों को नशा से दूर रहकर स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- नशामुक्त समाज के लिए 25 जून तक चलेगा जागरुकता अभियान उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों के विरुद्ध 15 दिनों तक विशेष अभियान जिले में चलाया जाएगा। जिसमें हर दिन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर मादक पदार्थों से बचाव और ...