चतरा, मई 22 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि प्रखण्ड मुख्यालय स्थित प्लस टू जनता उच्च विद्यालय पत्थलगड्डा में गुरुवार को मादक पदार्थों को लेकर नुक्कड़ नाटक आयोजित कर बच्चों को पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूक किया गया। पत्थलगड्डा थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि अक्सर बच्चे जानकारी के अभाव में मादक पदार्थों की खेती-बाड़ी एवं खरीद-बिक्री करने में जुट जाते हैं जिसके बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा पकड़े जाने पर उन लोगों के खिलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाती है, जिसके बाद युवक-युवतियों का जीवन बेकार हो जाता है। पकड़े जाने पर उसे कई वर्षों तक कड़ी सजा भुगतनी पड़ती है। वहीं उनकी पढ़ाई- लिखाई पूरी तरह से बर्बाद हो जाती है। वहीं मौके पर मौजूद चतरा सदर एनडीपीएस के थाना प्रभारी शम्मी अंसारी ने बच्चों को बताया कि ख़ासकर अफ़ीम, गांजा, चरस, ...