मादक पदार्थों को लेकर जागरूकता प्रतियोगिता
बोकारो, जून 15 -- गोमिया। डिग्री कॉलेज गोमिया में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता के तहत स्लोगन, चित्रकारी एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ सरिता श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ गीता कुमारी ने किया। शिक्षकगण मनोहर मांझी, नितिन चेतन तिग्गा, पंकज सिंह, रोशन दास, अमित करमाली, डॉ रामाशंकर पटेल, अजय कुमार देव एवं स्नेहा मेलगांडी उपस्थित रहे। वहीं शिक्षकेत्तर कर्मियों में अभिषेक कुमार, विमल कुमार, राहुल कुमार एवं नरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.