हाजीपुर, फरवरी 28 -- हाजीपुर। निज संवाददाता समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम,एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामलों की प्रगति,अनुसंधान, अभियोजन, जब्ती, विनष्टीकरण तथा विभागीय समन्वय की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक,अपर समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विशेष लोक अभियोजक उत्पाद,औषधि नियंत्रण,वन, शिक्षा, स्वास्थ्य, जीआरपी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिले में दर्ज मामलों की अद्यतन स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.