सराईकेला, जून 11 -- सरायकेला। मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी नशा मुक्त झारखंड अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर बुधवार को नीमडीह प्रखंड में जागरूकता कार्यक्रम और प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 10 से 26 जून, 2026 तक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और नशे को ना कहें का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नीमडीह में उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को नशा नहीं करने और समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभातफेरी निकाल कर आम जनता को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- नशामुक्त समाज के लिए 25 जून तक चलेगा जागरुकता अभियान नीमडीह के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनंत कुमार महतो ने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति को गंभ...