बक्सर, मार्च 11 -- पेज तीन के लिए -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में हेरोइन-गांजा जैसे मादक पदार्थ बेचने वालों होशियार! इस पर लगाम कसने के लिए एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्किंग फोर्स) का गठन किया गया है। यह टीम पूरे जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने बताया कि चरस, हेरोइन, गांजा, अफीम जैसे मादक पदार्थों के धंधे को नेस्तनाबूद करने के लिए एएनटीएफ का गठन किया गया है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि यदि कहीं इस तरह के मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है, तो वे तत्काल इसकी सूचना एएनटीएफ को दें। इसके लिए एक नंबर 9031826697 जारी किया गया है। इसी नंबर पर सूचना दी जा सकती है। कप्तान ने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.