सिमडेगा, जून 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं उनकी रोकथाम के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला खेल कार्यालय द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर क्रॉस काउंटी दौड़, रस्सा कसी, सेमिनार, पेंटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत खिलाड़ियों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त समाज के महत्व को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। खिलाड़ियों ने रंगों और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से समाज को नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- नशा से दूर रहकर समाज को भी प्रेरित करें: थाना प्रभारी मौके पर खिलाड़ियों को मादक पदार्थों क...