हमीरपुर, फरवरी 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। होली त्योहार के मद्देनजर मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान छेड़ रखा है। शुक्रवार दोपहर जलालपुर थानाक्षेत्र के कबूतर का डेरा में पुलिस-प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस डेरा में लहन और शराब उतारने की भट्ठी बरामद हुई है। जिसे मौके पर नष्ट कराया गया है। एक अन्य स्थान से लहन और कच्ची शराब बरामद की गई है। आबकारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि नदी किनारे अवैध रूप से शराब बनाने के लिए लहन तैयार किया गया है। सूचना पर पहुंची टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए करीब दस कुंतल लहन और शराब बनाने की भट्ठी बरामद की है। जिस मौके पर नष्ट कराया गया है। हालांकि मौके से कोई अवैध शराब बरामद नहीं हुई और न ही कोई व्यक्ति मिला, जिसके चल...