अमरोहा, मई 16 -- अमरोहा। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में एनकार्ड की जिला स्तरीय समिति की मासिक बैठक हुई। डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने जिले में स्थित विभिन्न ला-इंफोर्समेंट एजेसियों को निर्देशित किया कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार करने से अर्जित करने वाली अवैध संपत्ति का जब्तीकरण किया जाए। संयुक्त निदेशक अभियोजन को निर्देशित किया कि एनडीपीएस के मामलों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक सजा दिलाएं। शिक्षा व समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि विद्यालयों एवं सामाजिक कल्याण के कार्यक्रमों में ड्रग एब्यूज के विरूद्ध चलाए जा रहे देश व्यापी अभियान का प्रचार-प्रसार करें। आबकारी, कृषि एवं वन विभाग को निर्देशित किया कि गांजा एवं अफीम की खेती बिना लाइसेंस के न होने पाए। यह भी पढ़ें- युवाओं में ब्राउन शुगर व गांजा की बढ़ रही लत ड्रग इंस्पेक्टर एवं पुलि...