मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाएं : डीसी
जमशेदपुर, मई 20 -- जिला स्तरीय नार्कोटिक्स समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की बैठक में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने तथा व्यापक जागरूकता अभियान चलाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समाहरणालय सभागार में सोमवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि नशीले पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई केवल कानून व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज और युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिये। बैठक में शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा नियमित छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। पुलिस एवं उत्पाद विभाग को संयुक्त कार्रवाई तेज करने, सूचना तंत्र को और मजबूत बनाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.