हाजीपुर, मई 3 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन के द्वारा एनसीओआरडी की बैठक आयोजित कर जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम,जांच एवं विधिक कार्रवाई की गहन समीक्षा की गई। अध्यक्षता करते हुए डीएम वर्षा सिंह ने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के दियारा एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।
मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई बैठक में डीएम ने लंबित एनडीपीएस मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र चार्जशीट दाखिल करें और जांच प्रक्रिया में तेजी लाएं। साथ ही,एफएसएल रिपोर्ट में हो रही देरी को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए,ताकि मामलों का निष्पादन समयबद्ध हो सके।
पुलिस और प्रशासनिक अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.