अमरोहा, अगस्त 19 -- जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने, नशा मुक्त समाज के निर्माण व विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में एनकॉर्ड समिति की समीक्षा बैठक बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चल रही प्रवर्तन कार्यवाहियों, जनजागरूकता अभियानों तथा विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। एडीएम ने निर्देश दिए कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाकर कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कहा कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ नियमित निरीक्षण करें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने प...