मादक पदार्थों की तस्करी में दो गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, जुलाई 25 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मेरठ की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स और नंदग्राम थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर शनिवार को लग्जरी कार में गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार से 119 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम अनीश कुमार निवासी रोहताश बिहार और अंकित कुमार उर्फ गुड्डू निवासी भोजपुर बिहार बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हरीश निवासी बिहार ने उन्हें गाड़ी नंदग्राम में पहुंचाने के लिए पांच-पांच हजार रुपये देने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद वह बिहार से लग्जरी गाड़ी में 119 किलोग्राम गांजा लेकर नंदग्राम क्षेत्र में शुक्रवार की रात आए थे। आगरा से पीछा कर रही मेरठ की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नंदग्राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.